धोनी की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ये एक्ट्रेस !
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ये एक्ट्रेस !
नई दिल्ली: क्रिकेर्टस और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच अक्सर ही एक कनेक्शन देखा जाता है। इनमें कई जोड़ियों की आपसी दोस्ती, प्यार में बदल जाती है। लेकिन कुछ रिलेशनशिप ऐसी भी होती है, जो सोशल मीडिया में आने से पहले ही खत्म हो जाते है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिलेशनशिप ऐसा ही है, जिसे बहुत ही कम लोग जानते होगे। जी हां, धोनी, फिल्म ‘जूली 2’ की खूबसूरत ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी को भी डेट कर चुके है। यहां तक कि जब धोनी की बायॉपिक शुरू की गई थी तो राय लक्ष्मी काफी नर्वस भी थीं कि कहीं उनकी रिलेशनशिप को भी फिल्म में शामिल न कर लिया जाए।
एक बेवसाइड के अनुसार राय लक्ष्मी ने एक बार यह भी कहा था कि मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे। हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए।