एस. एस. ग्रुप ट्रस्ट की प्रस्तुति भव्य गरबा रास से मां की आराधना।

एस. एस. ग्रुप ट्रस्ट की प्रस्तुति भव्य गरबा रास से मां की आराधना ।

(जितेंद्र शर्मा)
गरबा, भारत का सबसे बड़ा धार्मिक नृत्य
कहीं पारंपरिक तो कहीं स्टाइलिश वेशभूषा में कर रहे गरबा ,
वहीँ महानगर मुंबई में भी चारो ओर नवरात्रि की धूम दिखाई दे रही है। उपनगर कांदिवली पूर्व क्रांति नगर में एस. एस. ग्रुप ट्रस्ट सत्य साई मंडल द्वारा आयोजित गरबा रास की लोकप्रियता अपने चरम सीमा पर है।जिसमे फ़िल्म जगत ,राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े भक्तगण माता के दर्शन करने के साथ ही गरबा रास में शामिल होकर माँ अम्बे की आराधना करते है।
एस. एस. ग्रुप मंडल में विराजमान माँ दुर्गा की मनोहारी दिव्य प्रतिमा देख कर सभी भक्त भक्तिभाव से सराबोर हो जाते है। आरती के समय भक्तो का जोश अपने उत्कर्ष पर होता है। मंडल प्रमुख संतोष गुप्ता ने बताया कि हर साल की भाँति इस साल भी समाज के विभिन्न क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जाएगा और गरबा रास में नृत्य करने वाले सभी देवी भक्तो को उत्साहित करने के लिए हर रोज तरह तरह के प्राइज दिए जाते है
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शाह, गोपाल गुप्ता के साथ मंडल प्रमुख संतोष गुप्ता, अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,सेक्रेटरी अभिषेक गिरी ,खजिनदार रणविजय चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button