नवरात्रि की धूम कांदिवली में

कांदिवली में नवरात्रि की धूम
  ?श्रीगणेश देवस्थान का आयोजन
  जितेंद्र शर्मा
मुंबई।उपनगर कांदिवली पूर्व  गोकुल नगर-दुर्गा नगर स्थित श्रीगणेश देवस्थान में सार्वजनिक नवरात्री उत्सव की रौनक देखते ही बनती है।लोग दूर-दराज से राजस्थानी ,गुजराती,पंजाबी,बंगाली आदि राज्यो के पारंपरिक पोशाक में सज- धज कर गरबा रास में शामिल हो रहे है।जिससे पूरे देश धर्म संस्कृति की छटा यहां देखने को मिल रही है।
       देवस्थान के अध्यक्ष संस्थापक सचिन सावंत ने  संवाददाता को बताया कि महाराष्ट्र की आराध्य देवी का नवरात्रोत्सव व होम हवन ,पूजा पाठ बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे भक्तिभावपूर्ण मौहाल में किया जा रहा है।इसके अलावा विविध प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे है।
         शिवसेना नेता व सांसद गजानन कीर्तिकर,विधायक सुनील प्रभु के मार्गदर्शन में नवरात्र उत्सव समिति अध्यक्ष किरण मोरे,अमोल यादव,प्रकाश मेहरा,संदेश पाटिल,श्रीकांत यादव,राजू उतेकर, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रयत्नशील है।                                               हम बता दे कि  श्रीगणेश देवस्थान में नवरात्रि की धूम पूरे महानगर मे काफी चर्चित है जहाँ हर वर्ष  फ़िल्म जगत ,राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े भक्तगण माता के दर्शन करने के साथ ही गरबा रास में शामिल होकर माँ अम्बे की आराधना भी बड़े धूम धाम से  करते है।
 मंडल में विराजमान माँ दुर्गा की मनोहारी दिव्य प्रतिमा देख कर सभी भक्त भक्तिभाव से सराबोर हो जाते है  व संस्थापक सचिन सावंत द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का  उत्शाहवर्धक हेतु उनका सम्मान समारोह के साथ साथ  गरबा रास में नृत्य करने वाले सभी देवी भक्तो को उत्साहित करने के लिए हर रोज तरह तरह के  प्राइज दिए जाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button