30 सितम्बर 2017 राशिफल
30 सितम्बर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।
शक संवत् 1939 अश्विन शुक्ल दशमी शानिवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 30 सितंबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 49 मिनिट से 12 बजकर 37 मिनिट तक ।
दशमी तिथि रात्रि 25 बजकर 37 मिनिट तक उपरान्त एकादशी तिथि रहेगी।
उत्तराषाढा नक्षत्र सायं 18 बजकर 16 मिनिट तक उपरान्त श्रवण नक्षत्र रहेगा ।
अतिगण्ड योग प्रातः 11 बजकर 18 मिनिट तक उपरान्त सुकर्मा योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 43 मिनिट से 09 बजकर 12 मिनिट तक
लाभ 13 बजकर 40 मिनिट से 15 बजकर 10 मिनिट तक
अमृत 15 बजकर 10 मिनिट से 16 बजकर 39 मिनिट तक
चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
मेष- अनुकूलता से सृजनात्मकता को बल मिलेगा। सहजता से कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। मित्रों से भेंट संभव है। विपक्ष आपकी कार्यकुशलता के समक्ष परास्त रहेगा। दिन उत्तम।
वृष- खर्च पर अंकुश बनाए रखें। शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। विद्यार्थी अच्छा करेंगे।
मिथुन- आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे। परिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। दिन शुभ फलकारक।
कर्क- नवीन प्रयासों को समर्थन मिलेगा। सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। संपत्ति के मामले बनेंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। अनुशासन पर जोर रहेगा।
सिंह- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। निसंकोच योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कन्या- यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। सतर्कता का पूरा ख्याल रखें। अति उत्साह में काम बिगड़ भी सकते हैं। आकस्मिकता बनी रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।
तुला- निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सहकारिता और सामंजस्य बढ़त पर रहेंगे। दिखावे और बड़बोलेपन से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- मेहनत रंग अवश्य लाती है अत: कर्मठ बने रहें। विरोधियों के प्रति कठोर रहेंगे। लापरवाही से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां बेहतर बनी रहेंगी। दिन सामान्य से शुभ।
धनु- उत्साह बढ़ाने वाला दिन है। मित्रों को समय देंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर बना रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। पैतृक पक्ष लाभकारी रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
मकर- ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिजन अहसज हों। सुविधाओं में वृद्धि होगी। भवन वाहन के मामले बनेंगे। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। कम बोलें।
कुंभ- सूचनाओं के आदान प्रदान में आगे रहेंगे। सामाजिकता बढ़त पर रहेगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। भाग्य की सहजता रहेगी। दिखावे से बचें। अनुशासन रखें। खानपान में सावधानी बरतें।
मीन- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों को समय देना भाएगा। वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से अत्यधिक अपेक्षा न रखें। सामंजस्य पर जोर दें। दिन शुभ फलकारक।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934