मॉडल को लिव इन में रखा, दो बार अबार्शन कराया, फिर साथ रखने से मुकरा

मॉडल को लिव इन में रखा, दो बार अबार्शन कराया, फिर साथ रखने से मुकरा

भोपाल। मॉडलिंग से जुड़े एक युवक ने साथी मॉडल युवती को शादी करने का भरोसा दिलाकर लिव इन रिलेशन में साथ रखा। इस दौरान युवती दो बार गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात करा दिया। बाद में वह उसे साथ रखने से मुकर गया। पुलिस ने मॉडल युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया है।
मिसरोद पुलिस के मुताबिक मूलतः रायसेन की रहने वाली 23 वर्षीय युवती मिसरोद क्षेत्र में रहकर मॉडलिंग करती है। जनवरी 2016 में उसकी पहचान मॉडलिंग के पेशे से जुड़े करोंद निवासी मोहित शाह से हुई। मोहित ने उसे मुंबई में कॅरियर बनाने का झांसा देकर दोस्ती बढ़ा ली। अक्टूबर 2016 में वह युवती को भोजपुर घुमाने के बहाने कार से बंगरसिया ले गया। वहां उसके साथ ज्यादती की।
विरोध करने पर उसने शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद लिव इन रिलेशन में रहने लगे। युवती गर्भवती हुई तो एक अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया। बाद में वह युवती के साथ मुंबई में रहने लगा। मुंबई में भी युवती जब दोबारा गर्भवती हुई, तो उसे लेकर भोपाल आ गया और फिर उसका गर्भपात करा दिया।
इसके बाद वह अकेला मुंबई चला गया। कुछ दिन बाद युवती मुंबई पहुंची और शादी करने को कहा तो आरोपी मुकर गया और साथ रहने से भी मना कर दिया। युवती की शिकायत पर आरोपी मोहित के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उस अस्पताल का भी पता कर रही है, जहां पर युवती का गर्भपात कराया गया था।

Source:Agency

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button