19 अक्टूबर 2017 राशिफल
19 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
दीपावली और श्री राम के अयोध्या आगमन की हार्दिक शुभकामना!!

शक संवत् 1939 कार्तिक कृष्णा अमावस्या गुरुवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 19 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 31 मिनट से 14 बजकर
57 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक ।
अमावस्या तिथि रात्रि 24 बजकर 43 मिनिट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि रहेगी।
हस्त नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 26 मिनिट तक उपरान्त चित्रा नक्षत्र रहेगा।
वैधृति योग मध्याह्न 15 बजकर 57 मिनिट तक उपरान्त विष्कुम्भ योग रहेगा।
चतुष्पाद करण मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनिट तक उपरांत नाग करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 24 मिनिट से 07 बजकर 49 मिनिट तक
लाभ 12 बजकर 06 मिनिट से 13 बजकर 31 मिनिट तक
अमृत 13 बजकर 31 मिनिट से 14 बजकर 57 मिनिट तक
चंद्रमा कन्या राशि पर सायं 19 बजकर 59 मिनिट तक उपरान्त तुला राशि पर संचार करेगा।
मेष- तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करें। भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में बेहतर कराएगी। धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा।
वृष- धैर्य, अनुशासन और निरंतरता पर जोर देने वाले का सफलता का प्रतिशत अच्छा होता है। विपक्ष स्वत: शांत होगा। दिखावे और खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य।
मिथुन- भूमि भवन के मामले बनेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रयासों को समर्थन मिलेगा। साझा कोशिशों में गति आएगी। तेजी बनाए रखें। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे।
कर्क- किसी से कोई वादा किया हो तो उसे निभाने का हरसंभव प्रयास करें। जिद और विरोध की भावना से बचें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ। परिजनों को प्रसन्न रखें।
सिंह- मित्रमंडली को समय देना भाएगा। बौद्धिक मामलों में बेहतर करेंगे। प्रियजन से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अति जोश से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। परिजनों में परस्पर प्रीति बनी रहेगी। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। बातचीत में मितव्यता बरतें। दिन सामान्य शुभ।
तुला- शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आलस्य से बचें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। यात्रा संभव है। दिन शुभ फलकारक।
वृश्चिक- त्यौहारी मौसम में खुशियां साझा करने में रुचि रहेगी। शानो शौकत पर जोर देंगे। परिजनों के साथ श्रेष्ठ आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण की जरूरत है। दिन उत्त्तम फलकारक।
धनु- सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। उलझनें स्वत: दूर होंगी। सुख सौख्य समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर- रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कला-कौशल पर जोर रहेगा। पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामले बनेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी से बचें।
कुंभ- लाभ के अवसरों का लाभ उठाएं। कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। भेंटवार्ताओं में उम्मीद से अच्छा करेंगे। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। यात्रा संभव। सक्रियता बढ़ाएं।
मीन- सबका सहयोग एवं समर्थन उत्साहित रखेगा। भवन-वाहन के मामले बनेंगे। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। भेंट वार्ता के लिए समय लेकर निकलें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तम।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934