21 अक्टूबर 2017 राशिफल

21 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल

शक संवत् 1939 कार्तिक शुक्ला द्वितिया शनिवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 21 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर
40 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक ।

द्वितिया तिथि रात्रि 27 बजकर 01 मिनिट तक उपरान्त तृतीया तिथि रहेगी।

स्वाति नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 17 मिनिट तक उपरान्त विशाखा नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग मध्याह्न 15 बजकर 17 मिनिट तक उपरान्त आयुष्मान योग रहेगा।

बालव करण मध्याह्न 14 बजकर 16 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 50 मिनिट से 09 बजकर 15 मिनिट तक
लाभ 13 बजकर 3 मिनिट से 14 बजकर 56 मिनिट तक
अमृत 14 बजकर 56 मिनिट से 16 बजकर 21 मिनिट तक

चंद्रमा तुला राशि पर रात्रि 29 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष- सभी का साथ और समर्थन उत्साहित रखेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी मामले बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन उपलब्धि जुड़ सकती है। धर्म-संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा।

वृष- भाग्य की प्रबलता से चहुओर सफलता के संकेत हैं। योजनाएं फलीभूत होंगी। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। शुभ निवेश संभव है। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।

मिथुन- अप्रत्याशित लाभ संभव है। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रेम में आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिजन सहयोगी रहेंगे। आत्म-अनुशासन पर जोर दें।

कर्क- नए संबंधों को बल मिलेगा। साझा प्रयासों और सहकारिता को गति मिलेगी। संपर्क क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह- नवीन प्रयासों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। विरोध का सख्ती से दमन करेंगे। अफवाहों को नजर अंदाज करें। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। शुभ निवेश संभव।

कन्या- श्रेष्ठ विचारों का प्रवाह उत्साहित रखेगा। शिक्षा, प्रेम औरसंतान पक्ष में शुभता का संचार रहेगा। परिजन हितकर रहेंगे। मित्रों के साथ स्मरणीय समय बिता सकेंगे। आर्थिक सहजता रहेगी।

तुला- प्रताप एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। कम प्रयास में अधिक कर के दिखाएंगे। सक्रियता और समझ की सभी सराहना करेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे ।

वृश्चिक- शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। शुभ संपर्क एवं संबंधों का लाभ मिलेगा। प्रशंसाप्रियता एवं खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा।

धनु- घर परिवार में उत्सव आयोजन संभव है। मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। मूल्यवान भेंट मिलेगी।

मकर- शुभता का संचार बना रहेगा। सहजता अनुकूलता एवं सामंजस्य को बल मिलेगा। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। सृजन एवं कला-कौशल को बढ़ावा मिलेगा। मान सम्मान को प्राप्त होंगे।

कुंभ- शुभ निवेश पर जोर रहेेगा। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। धर्म-कर्म में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएंगे। करियर कारोबार में स्थिरता बढ़ेगी।

मीन- आर्थिक कारकों को बढ़ावा मिलेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। कागजी कार्रवाई में ढिलाई और लापरवाही से बचें। युवा बेहतर करेंगे।

               पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
   www.mahakaljyotishjpr.in 
               09351303934

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button