22 अक्टूबर 2017 राशिफल
22 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 कार्तिक शुक्ला तृतीया रविवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 22 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 20 मिनट से 17 बजकर
45 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक ।
तृतीया तिथि रात्रि 28 बजकर 52 मिनिट तक उपरान्त चतुर्थी तिथि रहेगी।
विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 22 मिनिट तक उपरान्त अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
आयुष्मान योग मध्याह्न 15 बजकर 28 मिनिट तक उपरान्त सौभाग्य योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 15 बजकर 53 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 09 बजकर 15 मिनिट से 10 बजकर 40 मिनिट तक
अमृत 10 बजकर 40 मिनिट से 12 बजकर 05 मिनिट तक
शुभ 13 बजकर 30 मिनिट से 14 बजकर 55 मिनिट तक
चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
मेष:- कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता सतायेगी। सगे-संबंधों में मधुरता कायम रखें। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय का योग है। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
बृषभ:- निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें। अच्छी योजनाएं महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन:- किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं।
कर्क:- संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं। अतरू इस पर ध्यान दें। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
सिंह:- हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति ध्यान दें।
कन्या:- रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में असंतुलन से चिंता संभव। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।
तुला:- कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। आलस्य कतई न करें।
वृश्चिक:- प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
धनु:- उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधियों का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मकर:- महत्वपूर्ण कायरें की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कुंभ:- किसी निकट संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।
मीन:- नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर आशावादी बनें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कायरे की पूर्ति समय से करें।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
www.mahakaljyotishjpr.in
09351303934