24 अक्टूबर 2017 राशिफल
24 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 कार्तिक शुक्ला पंचमी मंगलवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 24 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 54 मिनट से 16 बजकर
18 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक ।
चतुर्थी तिथि प्रातः 07 बजकर 07 मिनिट तक उपरान्त पंचमी तिथि रहेगी।
ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 17 बजकर 44 मिनिट तक उपरान्त मूल नक्षत्र रहेगा।
शोभन योग मध्याह्न 16 बजकर 47 मिनिट तक उपरान्त अतिगण्ड योग रहेगा।
विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 07 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 10 बजकर 41 मिनिट से 12 बजकर 05 मिनिट तक
अमृत 12 बजकर 05 मिनिट से 13 बजकर 30 मिनिट तक
शुभ 14 बजकर 55 मिनिट से 16 बजकर 20 मिनिट तक
चंद्रमा वृश्चिक राशि पर सायं 17 बजकर 44 मिनिट तक उपरान्त धनु राशि पर संचार करेगा।
मेष:- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नई योजनाओं हेतु मन उत्साहित होगा। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
बृषभ:- व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। प्रगति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मिथुनः- अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। शंकाएं सम्बन्धों में कटुता पैदा करेंगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कर्क:- किसी नए सम्बन्ध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
सिंह:- अपने आस-पास के वातावरण में अच्छे कायरे के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या:- कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ पुराने अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
तुला:- बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक:- प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरे में अत्यधिक व्यय के योग हैं।
धनु:- पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। गुप्त विरोधियों से सतर्कता बरतें। नए सम्बन्धों से आप में नए उत्साह का संचार होगा। मांगलिक कायरे हेतु प्रयत्न सार्थक होंगे।
मकर:- कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। आपका मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे।
कुंभ:- महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मीन:- महत्वपूर्ण कायरे को कल पर न टालें। कार्य क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन कायरे में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण होगा।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
www.mahakaljyotishjpr.in
09351303934