पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की हिट जोड़ी ने रचा ’दस करोड़’ का नया इतिहास
पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की हिट जोड़ी ने रचा ’दस करोड़’ का नया इतिहास
गायिकी के सिरमौर व पावरस्टार पवन सिंह और सुलझे हुए निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी ने यू ट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ एक नया इतिहास रचा है। जी हाँ, सुजीत कुमार सिंह निर्देशित इस साल की सबसे बड़ी हिट भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ का ’राते दिया बुता के’ गाना को लगभग आठ महीने पहले 27 मार्च को यू ट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने ने लगभग 8 महीने में ही 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यंग्री यंगमैन पवन सिंह और ड्रीमगर्ल आम्रपाली दूबे के नृत्य कला से सुशोभित इस गाने ने अब तक के सभी गानों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पवन सिंह और आम्रपाली दूबे ने पहली बार एक साथ इस गाने के जरिये रुपहले परदे पर नजर आये थे। जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और यू ट्यूब पर भी ’दस करोड़’ व्यूज पार होने के बाद बाद भी खूब देखा व पसंद किया जा रहा है। हिंदी फिल्मों के भी बहुत कम गानों ने ही यह रिकॉर्ड बनाया है। यह भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए बड़े हर्ष की बात है।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ को सिनेप्रेमियों ने भारी भीड़ के साथ देखकर फिल्म को सुपर डुपर हिट बना दिया था। कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ ही साथ एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मृगनयनी भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवायी गयी तथा दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गयी थी। इस तरह से इस फिल्म से कई इतिहास के पन्ने जुड़े हुए हैं। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं।लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।