अभिनेता अरुण सिंह भोजपुरिया काका बने शान डिटर्जेंट पावर कंपनी के ब्रांड अम्बेसडर

अभिनेता अरुण सिंह भोजपुरिया काका बने शान डिटर्जेंट पावर कंपनी के ब्रांड अम्बेसडर

 

 

कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के जरिये दर्शकों के दिलों में अपने प्रति बेपनाह मोहब्बत पैदा कर चुके अरुण सिंह भोजपुरिया काका को शान डिटर्जेंट पावर कंपनी का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। भोजपुरी सिने जगत में अरुण सिंह के नाम का एक अलग ही परचम लहराता है। वे हमेशा भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी समाज के बहुत कुछ करने हेतु तत्पर रहते हैं। समय समय पर वे फिल्म के निर्माण में भी सहयोग करते रहते हैं। उनके कई उकृष्ट कार्यों की वजह से उन्हें भोजपुरिया काका उपनाम से संबोधित किया जाता है। उन्हें इस कंपनी का ब्रांड अम्बेसडर बनाया जाना बहुत ही खुशी की बात है।
अरुण सिंह अपने चाहने वाले शुभचिंतको व फैन्स से कहते हैं कि आप लोग के प्यार आशीर्वाद और दुलार की वजह से आज मुझे SHAN DETERGENT POWDER कंपनी के ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। इसके लिए माँ, बाप, चाचा, चाची, बीबी, बच्चे, भाई और आप सभी दोस्तों धन्यवाद देता हूं, क्योंकि ये आप लोग की वजह से हुआ है। सच मे दिल गदगद हो गया। आप लोग हमेशा मुझे दिल से आशीर्वाद प्यार देते रहें।

Related Articles

Back to top button