21 नवंबर 2017 राशिफल
21 नवंबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 मार्गशीर्ष शुक्ला तृतीया मंगलवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 21 नवंबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
अभिजीत प्रातः 11 बजकर 44 मिनिट से 12 बजकर 27 मिनिट तक।
तृतीया तिथि रात्रि 24 बजकर 13 मिनिट तक उपरान्त चतुर्थी तिथि रहेगी।
मूल नक्षत्र रात्रि 27 बजकर 50 मिनिट तक उपरान्त पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
धृति योग रात्रि 24 बजकर 23 मिनिट तक उपरान्त शूल योग रहेगा।
तैतिल करण प्रातः 10 बजकर 53 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 10 बजकर 47 मिनिट से 12 बजकर 07 मिनिट तक
अमृत 12 बजकर 27 मिनिट से 13 बजकर 26 मिनिट तक
शुभ 14 बजकर 46 मिनिट से 16 बजकर 06 मिनिट तक
चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
मेष – आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।माता से लाभ होने के संकेत हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।
वृषभ – परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में मुनाफा हो सकता है।
मिथुन –मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
कर्क – घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
सिंह – परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। आरोग्य मध्यम रहेगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।
कन्या – परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। गुस्सा पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। किसी यात्रा पर जाने से बचें। नया काम करने से बचें। धन हानि के योग हैं।
तुला – यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आज का दिन अच्छा होगा। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है।
वृश्चिक – धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा।
धनु – बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। यात्रा-प्रवास करने से बचें। मित्रों से भेंट हो सकती है।
मकर – शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग रहेगा। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।पानी से संभलकर रहें।
कुंभ- घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
मीन- आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
www.mahakaljyotishjpr.in
09351303934
शेयर बाजार तेजी मंदी 21 नवंबर 2017
आज ग्रहो की युति एवं आकाशीय वरक्त्ति के अनुसार शेयर बाजार निम्न प्रकार से रहेगा
निम्नलिखित वस्तुओं और इनसे संबंधित शेयर में आज आप निवेश कर सकते है, निवेश करे: जमीन, मकान, दुकान, खेती, सीमेंट, रत्नों, खनिजों, खेती एवं मेडिकल के उपकरण, पूजन सामग्री, कागज, वस्त्र में निवेश से लाभ होता है।
निम्नलिखित वस्तुओं और इनके शेयर में आज आप निवेश न करे: तेल, केमिकल एवं तरल पदार्थों ।
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमानजी को सरसो के तेल का दीपक लगाना चाहिए।