बंद होना चाहिए इनकम टैक्स, मध्यम वर्ग पिसता है : सुब्रमण्यम स्वामी

बंद होना चाहिए इनकम टैक्स, मध्यम वर्ग पिसता है : सुब्रमण्यम स्वामी

भोपाल। राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएं या चपरासी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथ से दस्तावेज लेकर फाड़ दिए थे। उनके बारे में क्या कहूं। कांग्रेस तो परिवार की धर्मशाला है। कभी राहुल कहते हैं कि वे शिवभक्त हैं, कभी कहते हैं कि वे हिंदू नहीं हैं। वे ही बताएं कि वे हैं क्या ?

सोमवार को राहुल गांधी पर यह तंज भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने कसा। वे यहां जनपरिषद की पर्यावरण और कृषि विषयों की कार्यशाला में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंंने कहा कि देश में इनकम टैक्स लगना बंद होना चाहिए। इससे सबसे ज्यादा आम आदमी परेशान होता है।

डॉ.स्वामी राहुल गांधी पर बरसने में यहीं नहीं स्र्के। उन्होंने कहा कि राहुल को तो जनेऊ तक पहनते नहीं आता। उन्होंने कपड़े के ऊपर जनेऊ पहना था। वे धर्म की राजनीति करते हैं। उनकी ताजपोशी से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी ही जीतेगी वहां कोई फैक्टर काम नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, राहुल गांधी सब अंदर जाएंगे।

मप्र की सड़कें वाशिंगटन से अच्छी

डॉ. स्वामी में कांफ्रेंस में कहा था कि विदेश में जो सड़कें बनती हैं वह अच्छी होती हैं और लंबी चलती है। हमारे यहां की सड़कें जल्द खराब हो जाती है। इसकी वजह आप जानते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा।

इसके बाद उनसे पूछा गया कि हाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया था कि मप्र की सड़कें वाशिंगटन से अच्छी हैं, आप क्या कहते हैं ? इस बार डॉ. स्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही कहा था वाकई वाशिंगटन की सड़कें अच्छी नहीं हैं यहां की सड़कें ज्यादा अच्छी हैं। वे भी इससे सहमत हैं।

अगली दिवाली अयोध्या में

डॉ. स्वामी ने कहा कि अगली दिवाली अयोध्या में मनाई जाएगी। वहां की जमीन पर सुन्नी वक्फ बोर्ड का अधिकार नहीं है। वहां राममंदिर ही बनेगा। वहां हिंदूओं को बिना स्र्कावट के पूजा करने का अधिकार होगा।

व्यापमं में कांग्रेस क्या कर रही ?

डॉ. स्वामी से पूछा गया कि व्यापमं घोटाले के बारे में वे क्या कहेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वे इतनी-इतनी बातों पर ध्यान नहीं देते। उनके पास और भी कई मुद्दे हैं। कांग्रेस इस मसले पर चुप क्यों बैठी है वह क्या कर रही है। उनसे पूछा गया कि वे कब मंत्री बनेंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि जब बनना होगा बन जाएंगे।
Source:Agency

Related Articles

Back to top button