एशिया की सबसे 'सेक्सी महिला' खिताब पर प्रियंका ने जमाया कब्जा

एशिया की सबसे ‘सेक्सी महिला’ खिताब पर प्रियंका ने जमाया कब्जा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एशिया की सबसे सेक्सी महिला के खिताब से नवाजा गया हैं।

पांचवी बार जीता खिताब-
लंदन के साप्ताहिक समाचरपत्र ईस्टर्न आई द्वारा  50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का चुनाव कराया गया था। इस चुनाव में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को शीर्ष स्थान मिला हैं। प्रियंका ने रिकार्ड बनाते हुए पांचवी बार इस खिताब को हासिल किया हैं। दीपिका पादुकोण को साल 2016 में यह खिताब मिला था।

प्रियंका ने कहा शुक्रिया-
प्रिंयका ने इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका क्रेडिट आप सभी को जाता हैं।

ईस्टर्न आई के एडिटर ने की प्रियंका की तारीफ-
ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर औक 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन के संस्थापक असजाद नजार ने प्रिंयका की तारीफ करते हुए कहा कि वह सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल वाली महिला हैं।

ये अभिनेत्रियां रह गई पीछे- 
इस प्रतियोगिता में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां खिताब जीतने से पीछे रह गई। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।

पिछले साल की विजेता दीपिका पादुकोण को इस साल तीसरा स्थान मिला। आलिया भट्ट को चौथा, माहिरा खान को पांचवा, कैटरीना कैफ को सातवां और श्रद्धा कपूर को इस प्रतियोगिता में आठवां स्थान मिला।

आपको बता दें कि हर साल ईस्टर्न आई समाचारपत्र की तरफ से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता हैं।

Source:Agency

Related Articles

Back to top button