19 दिसम्बर 2017 राशिफल

19 दिसम्बर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल

शक संवत् 1939 पौष शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 19 दिसम्बर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 52 मिनट से 16 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनिट से 12 बजकर 38 मिनिट तक ।

प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 14 बजकर 40 मिनिट तक उपरान्त द्वितीया तिथि रहेगी।

मूल नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 09 मिनिट तक उपरांत पूर्वाअषाढा नक्षत्र रहेगा ।

वृद्धि योग रात्रि 28 बजकर 49 मिनिट तक उपरान्त ध्रुव योग रहेगा।

बव करण मध्याह्न 14 बजकर 40 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 11 बजकर 00  मिनिट से 12 बजकर 18 मिनिट तक
अमृत 12 बजकर 18 मिनिट से 13 बजकर 35 मिनिट तक
शुभ 14 बजकर 53 मिनिट से 16 बजकर 11 मिनिट तक

चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

मेष- इच्छित परिणामों के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। भाग्य और कर्म का तालमेल नई ऊंचाईयां पाने में मददगार होगा। निवेश एवं व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन शुभ फलकारक।

वृष- लाभ के अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। सेहत के मामले में अनदेखी न करें। दिन हितकारक।

मिथुन- ‘‘कर्म विश्व करि राखा, जो जसि करे सो तस फल चाखा।‘‘ मेहनत, लगन और सही एप्रोच से सफलता को प्राप्त होंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। संकोच त्यागें।

कर्क- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। विपक्ष पीछे हटने को मजबूर होगा। तर्क एवं चातुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह- शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। डेट पर जा सकते हैं। लापरवाही और चूक से बचें। उत्साह पर नियंत्रण रखें। समय लेकर भेंट को निकलें। सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या- भूमि भवन के मामले बनेंगे। स्थायित्व बढ़ाने वाले प्रयासों को बल मिलेगा। घर परिवार में नेह और विश्वास बढ़ेगा। साझा कोशिशों में गति आएगी। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

तुला- साहस पराक्रम और अनुशासन से बेहतर बने रहेंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। विपक्षियों से सख्ती से पेश आ सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। रुटीन पर ध्यान दें। ठगों से बचें।

वृश्चिक- प्यार में हैं तो यह दिन लकी साबित हो सकता है। प्रियजनों से भेंट होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान अच्छा करेगी। पठन पाठन में रुचि लेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।

धनु- अपनों से रखीं अपेक्षाएं जब पूरी नहीं होंती तो बहुत दुख होता है। अपेक्षा करीबियों को हमेशा मुश्किल में डालती है। बड़ा सोचें और बड़ों को मान दें। यात्रा संभव है। कार्यगति बेहतर बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभ।

मकर- तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश पर जोर दे सकते हैं। महत्वपूर्ण मामले आगे बढ़ेंगे। कागजी कार्यवाही में सतर्कता रखें। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। दिन शुभकर। आलस्य से बचें।

कुंभ- सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन संग्रह और सुख सौख्य बढ़ाने वाला।

मीन- लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। प्रभाव और पूछपरख बढ़त पर रहेंगे। प्रयासों में तेजी लाएं। जिम्मेदारों का समर्थन मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच अपनी बात रखें।

               पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
   www.mahakaljyotishjpr.in 
               09351303934

Related Articles

Back to top button