लोकतन्त्र में सत्ता चाहिए तो मानव जीवन रक्षक क्षत्रिय किसानों का राजनैतिक एकता समीकरण बनाना होगा:साधना भारती
लोकतन्त्र में सत्ता चाहिए तो मानव जीवन रक्षक क्षत्रिय किसानों का राजनैतिक एकता समीकरण बनाना होगा:साधना भारती
लोकतन्त्र में राजा कोख से नहीं बहुमत से पैदा होता है : साधना भारती
दिनांक 24 दिसंबर 2017 को दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति बैठक और अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने कहा कि लोकतन्त्र में राजा कोख से नहीं बहुमत से पैदा होता है।वर्ण ब्यवस्था के आधार पर आज छोटे बड़े का आकलन नहीं होता।आज के लोकतांत्रिक युग में छोटे बड़े का आकलन उच्च शिक्षा और राजनैतिक समीकरणों से होता है।आज सूर्यवंश चन्द्र वंश और अग्निवंश के सभी क्षत्रियों को एक होना होगा।
विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने कहा कि किसान अन्न पैदा करता है।अन्न से ही मानव जीवन की रक्षा होती है।रक्षक की यौधेय हैं क्षत्रिय हैं।जीवन रक्षक क्षत्रिय किसान ठाकुर,लोधी,कुर्मी,पटेल,अहीर,या दव,जाट,गुर्जरों को एक मंच पर लाकर समस्त क्षत्रियों का राजनैतिक समीकरण बनाना होगा।समस्त क्षत्रियों की बेटी लोधी साधना भारती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समस्त राजपूत क्षत्रिय किसान जातियों की एकता का मिशन चला रही है।आप सबसे इस एकता मिशन को सहयोग करने का संकल्प कराने आई हूँ।हिन्दुस्तान में जीवन रक्षक किसान क्षत्रियों की एकता का राजनैतिक समीकरण बन गया तो समस्त क्षत्रियों का राजनैतिक झंडा बुलन्दी पर लहराएगा।
विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने कहा कि जब में लगभग 9 बर्ष की थी तब भी दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समारोह में तत्कालीन मौरिसस के हाई कमिश्नर श्री मुक्केश्वर चुनी जी के समक्ष जीवन रक्षक किसान क्षत्रियों की एकता का सुझाव रखा था।तब मेरे वक्तब्य को मौरिसस में भी सुनाया और दिखाया गया था।
विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी ने कहा कि पहले भी अजगर के नाम पर अन्नदाता क्षत्रिय किसानों का संगठन बना था मगर कुछ क्षत्रियों की नकारात्मक विचारधारा के कारण सफल नहीं हुआ।आज हमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद कुंवर हरिवंश सिंह जी और ठाकुर अश्वनी सिंह जी के साथ मिलकर समस्त जीवन रक्षक क्षत्रिय किसानों के एकता मिशन को कामयाब बनाना होगा।आपकी बेटी लोधी साधना भारती आपके साथ है।इस अवसर पर विश्वविदुषी लोधी साधना भारती जी के सकारात्मक एकता विचारों को सबने सराहा।