अर्चना प्रजापति ने कहा – मेरी जान तिरंगा
अर्चना प्रजापति ने कहा – मेरी जान तिरंगा
भोजपुरी सिनेजगत में मुकम्मल स्थान बना रही चुलबुली अदाकारा अर्चना प्रजापति ने दिल से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मेरी जान तिरंगा’। जी हां, अदाकारा अर्चना प्रजापति इन दिनों वीर प्रताप फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म मेरी जान तिरंगा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अलग है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे। फिल्म के निर्माता प्रताप फिल्म इंटरनेशनल हैं। लेखक व निर्देशक ललित शुक्ला हैं। गीतकार रुस्तम घायल के लिखे गीतों को संगीत दिया है संगीतकार एस कुमार ने। छायांकन प्रमोद पांडेय तथा मारधाड़ हीरा यादव का है। अर्चना प्रजापति के साथ मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, यश राज साहनी, अमृता पांडेय, प्रियंका महराज, दीपक भाटिया, संजय वर्म, स्वीटी सिंह, लाल धारी, जस्सी सिंह, त्रिपुरारी, हीरा यादव, डी पी पांडेय, देव नारायण, बंधु खन्ना, जय सिंह, अरुण सिंह और बृजेश त्रिपाठी हैं।