प्राची तेहलान दिखेंगी शिव अवतार में

प्राची तेहलान दिखेंगी शिव अवतार में

शिव के अवतार में प्राची तहलान को देखने के लिए तैयार हो जाईये, क्योंकि लोकप्रिय शो इक्यावनं के आगामी एपिसोड कुछ दिलचस्प मोड़ के लिए तैयार हैं।

सुशील के जीवन में चल रही मुस्किलो के बारे में बताते हुए प्राची ने कहा, “सत्या के बुरे बर्ताव की वजह से सुशील अपने पिता के घर जाने के लिए निकल जाती है। रास्ते में वो सत्या को धोबीघाट पर देखती है। सुशील की उपस्थिति से पूरी तरह से अनजान, सत्य ने सुशील के लिए अपनी असली भावनाएं व्यक्त कीं। यह जानकर सुशील की ख़ुशी उसकी आँखों से झलकने लगती है और वो वापस अपने ससुराल जाने का मन बना लेती है। क्युकी शिव रात्रि का समय है इसलिए सुशील भगवान शिव के रूप में घर में प्रवेश करती है।”

“सुशील वापस एक मजबूत मानसिकता और लीला के खिलाफ लड़ाई के दृढ़ संकल्प के साथ वापस आ जाती है। वह खुलेआम उसे चुनौती देती है, जिससे साफ हो जाता है कि वह अब कमजोर महिला नहीं है। अब, सुशील को फर्क नहीं पड़ता की सत्या उसे प्यार करता है या नहीं, वह लीला को माफ़ नहीं करेगी और लीला ने उसके साथ जो किया, इसके लिए वह बदला लेकर रहेगी। इस तरह वो शिव बन कर घर में प्रवेश करती है, “प्राची ने आगे कहा।

प्राची को इस तरह के अलग अलग और नए रूप में देखना दर्शको के लिए मनोरंजक है।  हम इस प्रकरण के बारे में जानने के लिए इंतजार कर सकते हैं कि वह इस लड़ाई में लीला को हरा पायेगी या नहीं।

Related Articles

Back to top button