सोनभद्र की बेटी कृति वर्मा का आह्वान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

सोनभद्र की बेटी कृति वर्मा का आह्वान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को सफल बना रही हैं होनहार बाला कृति वर्मा (परी) ने भी यह आह्वान किया है। जी हां, जिस उम्र में प्रारंभिक शिक्षा व खेलकूद में बचपन व्यतीत होता है, उस उम्र में कोई नन्हीं परी सपनों के उड़ान में आकाश की ऊंचाइयों को छूने की पुरजोर कोशिश कर रही हो तो मिसाल बन जाती है। कई उपलब्धियों को समेट रही वह नन्हीं परी उत्तर प्रदेश की धरती के कोख से जन्मी कृति वर्मा (परी) राबर्ट्स गंज, जिला सोनभद्र की मूल निवासी है। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए मुकम्मल ख्वाब को पूरा करने में उनकी माँ का उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि कृति वर्मा बहुत जल्द ही टेलीविजन की दुनियां में विज्ञापन फिल्म के जरिये पदार्पण करने जा रही हैं। वे जिससे जुड़ी हैं, वह बहुत बड़ी ऐड एजेंसी है। इसके अलावा निरमा वासिंग पाउडर कंपनी को ऋतिक रोशन के बाद कृति वर्मा इंडिया के लिए रिप्रेजेंट करेंगी। इस विज्ञापन में 3 गर्ल्स को सेलेक्ट किया गया है, जिनमें कृति वर्मा उत्तर प्रदेश से हैं और अन्य दो गर्ल्स विदेश से हैं। कृति बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश का नाम पूरे वर्ल्ड में रोशन करने वाली हैं। उनका सपना है पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश और सोनभद्र की माटी को रोशन करना। वे अपने सपने को साकार करने में जुट गई हैं। इसी क्रम में उन्होंने हिंदी फिल्म 7 सात हैं में स्कूल परेड सांग और  स्टेज सांग के साथ बॉलीवुड में भी एंट्री कर रही हैं। फिलहाल कृति अपने सपनों की उड़ान के पंख के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरे लगन से ध्यान दे रही हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना है।

Related Articles

Back to top button