सुर्खियों में रहते हैं राज्यमंत्री दर्जा पाने वाले संत

सुर्खियों में रहते हैं राज्यमंत्री दर्जा पाने वाले संत

 

हाल ही में राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले बाबा अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय रहकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पेश हैं उनकी संक्षिप्त जानकारी…

कम्प्यूटर बाबा : 45 जिलों में निकालने वाले थे घोटाला यात्रा स्वामी नामदेव त्यागी महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा के नाम से पहचाने जाते हैं। इंदौर में जैन समाज के गोम्मटगिरि तीर्थ के पास उनका आश्रम है। इस आश्रम की जमीन को लेकर विवाद है। 23 फरवरी को नर्मदा घाटों पर महाघोटाला होने की बात करते हुए नर्मदा घोटाला रथयात्रा 45 जिलों में निकालने की बात कही थी।

भैय्यू महाराज : धर्म सम्मेलन पर न बुलाए जाने पर जताई थी नाराजगी, भैय्यू महाराज गृहस्थ संत माने जाते हैं। वे मॉडल भी रहे हैं। वे 2011 में अन्ना हजारे के लोकपाल बिल के लिए किए अनशन के दौरान मध्यस्थ की भूमिका में नजर आए थे। सिंहस्थ से पहले हुए धर्म सम्मेलन में न बुलाए जाने के बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई थी।

पं. योगेंद्र महंत : लड़ चुके हैं पार्षद का चुनाव राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त करने वालों में एक नाम पं. योगेंद्र महंत भी है। ये संत नहीं है लेकिन साधु-संतों के साथ विभिन्ना धार्मिक-समाजिक संगठनों से नजदीकियां रही हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी इनकी निकटता रही है। पिछले नगर-निगम चुनाव में इन्होंने कांग्रेस से टिकिट भी मांगा था। इन्होंने चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल खास माने जाते हैं।
Source:Agency

Related Articles

Back to top button