अरुण राज की स्पेशल एनकाउंटर 26 अप्रैल से होगी रिलीज
अरुण राज की स्पेशल एनकाउंटर 26 अप्रैल से होगी रिलीज
कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने अरुण राज की बतौर निर्देशक पहली भोजपुरी फिल्म स्पेशल एनकाउंटर 26 अप्रैल से बिहार व झारखंड के सिनेमाघरों में जोर शोर के साथ प्रदर्शित होने वाली है। अमन फ़िल्म सिने विजन के बैनर तले बनी स्पेशल एनकाउंटर के निर्माता गणेश गुप्ता और नंदलाल यादव हैं। केंद्रीय भूमिका में चॉकलेटी स्टार राकेश मिश्रा, गणेश गुप्ता व ऋतु सिंह हैं। फ़िल्म के लेखक रमेश गुप्ता हैं। फ़िल्म में फ़िल्म में कुल आठ गाने हैं जिनके संगीतकार हैं धनंजय मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, आज़ाद सिंह और जाहिद अख़्तर। छायांकन आर आर प्रिंस, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है और नृत्य निर्देशक ख़ुद निर्देशक अरुण राज हैं। मुख्य भूमिका में राकेश मिश्रा, गणेश गुप्ता ऋतु सिंह, सीमा सिंह, रेखा मेवाड़ा, देव सिंह, राजेश यादव, सुनील यादव, निवेश त्रिपाठी और अनूप अरोरा आदि हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले अरुण राज का बचपन से ही डांस के प्रति बहुत जुनून था। स्कूल, कॉलेज में भी अपनी एक्टिंग और डांस से सभी का मन मोह लेते थे। उन दिनों वे डांस क्लासेस भी चलाया करते थे। मुंबई आने पर कई फिल्मों में बतौर डांसर काम किया, कुछ दिन बाद वे बतौर कोरियोग्राफर कई फिल्मों में काम किये, जिनमें भोजपुरी, हिन्दी, मैथिली, गुजराती गानों का नृत्य निर्देशन किया। भोजपुरी से लगाव की वजह से उन्होंने बतौर निर्देशक पहली भोजपुरी फिल्म स्पेशल एनकाउंटर का निर्देशन के साथ कोरियोग्राफी भी किया है। उनका कहना है कि वे हमेशा डायरेक्शन और कोरियोग्राफी दोनों वर्क करते रहेंगे।