साध्वी ने दी गोविंद सिंह को दी आखिरी चेतावनी
- प्रज्ञा ने कहा- मंत्री के बयान मर्यादा पार कर गए हैं, उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी
- मंत्री गोविंद ने कहा था- प्रज्ञा सीधी-साधी लड़की थी, संघ ने उसका ब्रेनवॉश किया
भोपाल. मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह को चेतावनी दी है। प्रज्ञा ने कहा, ‘उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा।’
दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया। गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरे बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा।