KKR ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, शुभमन ने लगाया सीजन का तीसरा अर्धशतक
- पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए, सैम करन ने 23 गेंद पर अर्धशतक बनाया
- कोलकाता ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीता, शुभमन ने 49 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 52वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार रात मोहाली के स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 18 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कोलकाता अब भी प्लेऑफ की दौड़ में
इस जीत से कोलकाता को 2 अंक मिले। उसके अब 13 मैच में 12 अंक हैं। वह अंक तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गई। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। वहीं, पंजाब के 13 मैच में 10 रन ही हैं। अब उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना होगा।
शुभमन ने कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
कोलकाता की ओर से शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए। वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। उन्हें आईपीएल में पहली बार यह पुरस्कार मिला है। उनके अलावा क्रिस लिन ने भी 22 गेंद पर 46 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। कप्तान दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
शुभमन ने 36 गेंद पर पूरे किए 50 रन
शुभमन गिल ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सीजन का तीसरा और आईपीएल का चौथा अर्धशतक है।
रसेल के इस सीजन में 500+ रन
आंद्रे रसेल के इस सीजन में 510 रन हो गए। वे यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर (692 रन) और लोकेश राहुल (522 रन) यह आंकड़ा छू चुके हैं।
कोलकाता की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रॉबिन उथ्पपा और क्रिस लिन रहे। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और एंड्रयू टॉय ने 1-1 विकेट लिए।
- लिन ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 22 गेंद पर 46 रन बनाए। एंड्रयू टॉय ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। लिन जब पवेलियन लौटे तब कोलकाता के 6 ओवर में 62 रन थे।
- रॉबिन उथप्पा ने 14 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर मयंक अग्रवाल ने उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब कोलकाता के 10.3 ओवर में 100 रन थे।
- रसेल ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए। मोहम्मद शमी की गेंद पर डीप स्क्वायर पर एंड्रयू टॉय ने उनका कैच पकड़ा। रसेल जब आउट हुए तब कोलकाता के 14.5 ओवर में 150 रन थे।
सैम करन ने अपना पहला अर्धशतक लगाया
इससे पहले पंजाब की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वे 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। करन ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 48 और मंयक अग्रवाल ने 36 रन का योगदान दिया।
राहुल आईपीएल में संदीप वारियर का पहला शिकार बने
पंजाब की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, लोकेश राहुल और क्रिस गेल रहे। कोलकाता की ओर से संदीप वारियर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 31 रन देकर 2 विकेट लिए। हैरी गर्नी, आंद्रे रसेल और नीतीश राणा भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
- राहुल 7 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संदीप वारियर की गेंद पर मिडविकेट पर क्रिस लिन ने उनका कैच पकड़ा। संदीप का आईपीएल में यह पहला विकेट है। राहुल जब पवेलियन लौटे तब पंजाब ने 2.3 ओवर में 13 रन बनाए थे।
- गेल 14 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट भी संदीप वारियर ने लिया। संदीप की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। गेल जब आउट हुए तब पंजाब के 4.1 ओवर में 22 रन थे।
- निकोलस पूरन ने 27 गेंद पर 48 रन बनाए। नीतीश राणा की गेंद पर संदीप वारियर ने मिडविकेट पर उनका कैच पकड़ा। जब वे पवेलियन लौटे तब पंजाब के 10.5 ओवर में 91 रन थे।
- मयंक ने 26 गेंद पर 36 रन बनाए। रिंकू सिंह के थ्रो पर सुनील नरेन ने उन्हें रन आउट किया। मंयक जब आउट हुए तब पंजाब के 13.3 ओवर में 111 रन थे।
-
- मनदीप ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। हैरी गर्नी की गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने एक्स्ट्रा कवर पर उनका कैच पकड़ा। मनदीप जब पवेलियन लौटे तब पंजाब के 17.3 ओवर में 149 रन बने थे।
- रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें आंद्रे रसेल ने बोल्ड किया। अश्विन जब आउट हुए तब पंजाब के 18.1 ओवर में 151 रन थे।
पंजाब ने अंतिम-11 में 3 बदलाव किए
कोलकाता ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं पंजाब ने 3 बदलाव किए। सैम करन, एंड्रयू टॉय और मनदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई, जबकि डेविड मिलर, सिमरन सिंह और मुजीब उर-रहमान को बाहर किया गया।
- दोनों टीमें : कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, क्रिस लिन, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, पीयूष चावला, संदीप वारियर, हैरी गर्नी।किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, सैम करन, मनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, एंड्रयू टॉय।
अंक तालिका (03-05-2019, रात 11:40 बजे तक)
टीम मैच जीत हार अंक बेनतीजा रनरेट चेन्नई सुपरकिंग्स 13 9 4 18 0 +0.209 मुंबई इंडियंस 13 8 5 16 0 +0.321 दिल्ली कैपिटल्स 13 8 5 16 0 -0.096 सनराइजर्स हैदराबाद 13 6 7 12 0 +0.653 कोलकाता नाइटराइडर्स 13 6 7 12 0 +0.173 राजस्थान रॉयल्स 13 5 7 10 1 -0.321 किंग्स इलेवन पंजाब 13 5 8 10 0 -0.351 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 4 8 09 1 -0.694 स्कोरकार्ड : किंग्स इलेवन पंजाब
बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s क्रिस गेल कै. शुभमन बो. संदीप वारियर 14 14 2 0 लोकेश राहुल कै. क्रिस लिन बो. वारियर 02 07 0 0 मयंक अग्रवाल रन आउट (रिंकू/नरेन) 36 26 2 1 निकोलस पूरन कै. वारियर बो. नीतीश 48 27 3 4 मनदीप सिंह कै. उथप्पा बो. हैरी गर्नी 25 17 1 1 सैम करन नॉटआउट 55 24 7 2 रविचंद्रन अश्विन बो. आंद्रे रसेल 00 03 0 0 एंड्रयू टॉय नॉटआउट 00 02 0 0 - रन : 183/6, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 3विकेट पतन : 1-13, 2-22, 3-91, 4-111, 5-149, 6-151गेंदबाजी : संदीप वारियर 4-0-31-2, हैरी गर्नी 4-0–41-1, सुनील नरेन 4-0-29-0, आंद्रे रसेल 3-0-29-1, पीयूष चावला 4-0-43-0, नीतीश राणा 1-0-8-1
स्कोरकार्ड : कोलकाता नाइटराइडर्स
बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s शुभमन गिल नॉटआउट 65 49 5 2 क्रिस लिन कै. एंड बो. एंड्रयू टॉय 46 22 5 3 उथप्पा कै. मयंक बो. रविचंद्रन अश्विन 22 14 2 1 रसेल कै. एंड्रयू टॉय बो. मोहम्मद शमी 24 14 2 2 दिनेश कार्तिक नॉटआउट 21 9 2 1 - रन : 185/3, ओवर : 18, एक्स्ट्रा : 7विकेट पतन : 1-62, 2-100, 3-150गेंदबाजी : मोहम्मद शमी 3-0-15-1, अर्शदीप सिंह 2-0-24-0, रविचंद्रन अश्विन 4-0-38-1, एंड्रयू टॉय 3-0-41-1, मुरुगन अश्विन 2-0-24-0, सैम करन 4-0-41-0