हमारा मेट्रो बड़वानी
बड़वानी जिले में निकाय चुनाव परिणाम से पूर्व कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई हैं। इसमें बड़वानी जिले में वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार पर पार्टी में फिर भरोसा जताते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया हैं दरबार जिले में पिछले लंबे समय से कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अजयसिंह ठाकुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दरबार के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी। दरबार को फ़िर से जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारीयों ने हर्ष जताया हैं।