बड़वानी निकाय में आजादी के बाद दूसरी बार खिला कमल
जिले भर में बीजेपी की धूम, सटीक बैठा केबिनेट मंत्री का दावा
हमारा मेट्रो बड़वानी
🔴 राज्यसभा व लोकसभा सांसद के वार्ड में बीजेपी को हार
🔴 24 वार्डों में 14 पर बीजेपी को बहुमत कांग्रेस 10 पर ही सिमटी
जिले में हुए निकाय चुनाव के परिणाम सोमवार सुबह 9 बजे से ईवीएम से निकलना शुरू हुए। इस दौरान बड़वानी नगरपालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है लिए। बीते दिनों से चल रहे एग्जिट पोल भी फेल हो गए। 24 वार्डों के शहर में बीजेपी ने 14 वार्ड जीतकर अपनी परिषद में बहुमत हासिल किया। वही पिछले निकाय में कब्जा जमाए रखने वाली कांग्रेसी इस बार 10 वार्ड ही विजय हो पाई।
बता दें कि भाजपा ने आजादी के दूसरी बार बड़वानी नगर पालिका पर अपना कब्जा जमाया है। इस चुनाव में कांग्रेस के कई मजबूत गढ़ छीन गए। वही भाजपा ने कुछ वार्डों में बहुमत से जीत हासिल कर राजनीतिक की भविष्य आने को भी गलत साबित कर दिया। मतदान के बाद केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जिले की सभी निकायों में जीत का दावा किया था, जो सटीक बैठा हैं।
शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 9 बजे शुरू हुई मतगणना के महज 15 मिनट में ही रुझान आना शुरू हो गए। हालांकि शुरुआत में कांग्रेस आगे नजर, आई लेकिन सुबह 10 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो गई। 24 वोटों के शहर में कांग्रेस में 10 वोटों पर विजय हासिल की। वही भाजपा ने 14 वार्ड जीतकर परिषद बनाने का दावा मजबूत कर लिया।
वहीं शहर के वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। बता दें कि इस वार्ड में भाजपा के लोकसभा सांसद और राजयसभा सांसद निवास करते हैं।
बड़वानी के अलावा अंजड़, राजपुर, सेंधवा, खेतिया और पानसेमल में बीजेपी ने अपना परचम लहराया। जबकि पलसूद निकाय में निर्दलीयों के चलते त्रिकोण स्थिति बनी हैं।