राज्य

प्रदेश में किसानो को नही मिल रहा फसलों का पुरा दाम-इंदर बिरला

कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का किया शंखनाद


बड़वाह।नगर में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का शंखनाद कांग्रेस ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाल कर व धरना प्रदर्शन कर किया। गेस, पेट्रोल, डीजल व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की महंगाई से त्रस्त नागरिकों और किसानों की समस्याओ को लेकर बड़वाह ब्लाक व शहर कांग्रेस के बैनर तले शनिवार को एक रैली वार्ड नम्बर 10 के अंतर्गत जयमलपुरा हनुमान मंदिर से स्थानीय एसडीएम कार्यलय तक निकाली गई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ एवम युवा कार्यकर्ता प्रदेश की शिवराज सरकार व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लिखे नारो की तख्तियां हाथ मे लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष नीलेश रोकड़िया व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा रैली में आगे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के पर्चे आमजन में वितरित करते हुए चल रहे थे।जयमलपुरा से प्रारम्भ होकर रैली महेश्वर रोड, जय स्तम्भ व मेन चौराहे से होती हुई एम जी रोड से एस डी एम आफिस पहुंची।यहां पर सभी नेताओं ने धरना देकर रैली को संबोधित किया।पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डोंगर खंडाला ने कहा कि पिछले तीन चार दिनों से प्रदेश में अतिवृष्टि व ओलो से किसानों की फसले चौपट हो रही है। परन्तु प्रदेश के संवेदनहीन मुख्यमंत्री ने अभी तक किसानों की फसलों के सर्वे के आदेश जारी नही किये है। इन्होंने अतिशीघ्र किसानों को राहत देने की मांग की।सनावद नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने प्रदेश की भाजपा की सरकार की विफलता ओ को बताते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम नही मिल रहा है। बारिश ओलो से फसले तबाह हो रही है। किसान, मजदूर व गरीबो के साथ प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है। पेट्रोल डीजल गेस की महंगाई चढ़ कर बोल रही है। और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लाडली बहना योजना के नाम का ड्रामा कर महिलाओं को लाइन में खड़ा कर रहे है। एक हजार महिलाओं के फार्म भरेंगे राशि दस महिलाओं को भी नही देंगे। नेताओ के सम्बोधन के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार विजय चौहान को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन नीलेश जेन ने किया व संचालन प्रवीण शर्मा एवम आभार जितेंद्र पाटीदार ने माना। रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह भाटिया, राणा राजेंद्र सिंह, बाबूलाल जेन, तिलोक राठौर, अनिल राय, इंदर बिरला, अशोक जैन, अनिल कानूनगो, अखिलेश व्यास, रवि जेन, महिला नेत्री पुष्पा शर्मा  मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button