राज्य
barwani… सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की घटना, भागसूर चौकी पर पदस्थ थे
हमारा मेट्रो बड़वानी
जिले के राजपुर् थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम् सड़क हादसे में एक पुलिस जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान राजपुर अस्पताल मे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
जानकारी के अनुसार भागसूर चौकीपर पदस्थ प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिसोदिया सोमवार शाम भागसूर से राजपुर थाने जाने के लिए बाइक से निकला थे।
इस दौरान राजपुर से पूर्व बड़वानी रोड़ पर सड़क हादसे का शिकार हो गये। एम्बुलेंस की मदद से उन्हे लहूलुहान् हालात में राजपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर अमित शाक्य ने प्रधान आरक्षक को मृत घोषित किया। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।