राज्य

बूथ जीता-चुनाव जीता रहेगा लक्ष्य-विधायक बिरला

कार्यकर्ताओं का सामूहिक सम्मेलन हुआ आयोजित

बड़वाह। बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर गुरुवार शाम को भाजपा नगर मंडल ने नर्मदा रोड स्थित विवेकानंद विद्या विहार स्कूल में शहरभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया। इन्हें आगामी चुनाव की रणनीतियों के बारे में बताया साथ ही चुनावी रणभेरी में विजयी होने का मूल मंत्र दिया। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि गुजरात मॉडल की तरह प्रदेश सहित बड़वाह विधानसभा में भी भाजपा आगामी होने वाले चुनाव लड़ेगी। लक्ष्य बूथ जीता-चुनाव जीता रहेगा। कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए कहा कि मैदानी रुप से सक्रिय हो जाए। चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुट जाएं। टिकट किसे भी मिले, उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल रहेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल मीडिया प्रभारी अंतिम केवट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता और पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र के समक्ष माल्यार्पण-दीप प्रज्वलन कर की। नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर द्वारा उपस्थितजनों को शपथ दिलाते हुए बूथ विजय के लिए संकल्पित किया। विधानसभा के चुनाव प्रभारी लादूराम साहू ने अभियान से संबंधित विस्तार से जानकारी दी और कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं। सबका साथ सबका विकास नारे को बुलंद करें। प्रचार- प्रसार करें। उन्हें बताएं कांग्रेस ने क्या किया और भाजपा ने गरीब तबके व जरूरतमंदों की तस्वीर बदलने के लिए किस तरह कमाल किया। यह सब आमजन को समझाएं और बताएं। भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर ने कहा कि चुनाव में बूथ के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उसे सुनिश्चित कर आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए तटस्थ हो जाए। अपने-अपने बूथों को मजबूत करे। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता प्रभु दयाल राठौड़, पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री दीपक ठाकुर, नप उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष महेद्र अमई ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री रवि एरन व मण्डल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल ने माना। सम्मेलन के दौरान खेल प्रतियोगिता भी हुई। कबड्डी में कार्यकर्ताओं की दो अलग-अलग टीम बनी। कबड्डी- कबड्डी करते खेलते हुए नजर आए। मुकाबला रोमांचक रहा।

सचिन को लेकर आए हैं, अब कमल का फूल मुरझाना नहीं चाहिए- पूर्व विधायक

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि हर वार्ड में बूथ प्रमुख को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने वार्ड में घर-घर जाने की आवश्यकता है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी का प्रत्याशी तय हो चुका है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीताना हमारा सबका कर्तव्य है। बूथ पर होने वाले इस कार्य के बाद कोई भी ताकत हमे हरा नही सकती है।और कमल का फूल खिलेगा तो आप सबके चेहरे खिलेगे और कमल का फूल मुरझाएगा तो आप सबके चेहरे मुरझाएंगें।हमने पिछले चुनाव में देखा था। किसने काम किया और किसने काम नही किया। मनमुटाव के चलते हार का मुंह देखना पड़ा। सचिन बिरला को भाजपा में लेकर आए है। और अब कमल का फूल मुरझाए नही हम सबको मिलकर ऐसा प्रयास करना है।

परस्पर समन्वय बना तो जीत जाएंगे चुनाव

सम्मेलन में नप उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। और पूर्व में हुए चुनाव में देखी गई गुटबाजी से परे हटकर संगठन का काम करने का सुझाव दिया। जायसवाल ने कहा कि बूथ पर तो कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। लेकिन सबसे पहले वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के बीच दुरिया कम हो जाए। परस्पर समन्वय बन जाए। तो यूं ही चुनाव कमल का फूल खिल जाएगा। अक्सर देखा गया है कि गुटबाजी के कारण ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कार्यकर्ताओं को कहा कि हर तीन घर का लक्ष्य बनाएं। और निर्धारित करें कि उन्हें कैसे भाजपा में वोट डालने के लिए प्रेरित करना पड़े। इसी पर काम करें। चुनाव जीतने में आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button